Posted by Admin on 2024-02-07 14:43:51 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 21
*चुनाव से पहले सुधरेगी बुंदेलखंड की 195 सड़कें*
बांदा। बुंदेलखंड की ज्वलंत समस्याओं और मुद्दों में शामिल यहां की बदहाल सड़कों को लोकसभा चुनाव के पहले ही दुरुस्त किया जाएगा। प्रदेश के आम बजट के ठीक पहले सरकार ने प्रदेश के गांवों की 6241 किलोमीटर लंबी सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 69 अरब रुपये मंजूर कर दिए है। इसमें बुंदेलखंड की 195 सड़कें भी शामिल हैं।
यहां की सडक़ों के लिए अनुदानित मद से 14 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें 74 लाख की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। चुनाव के पहले इन पर काम शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व शहरी क्षेत्रों की 16 सडक़ों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बताया गया है कि सभी सड़कें चुनाव से पहले दुरुस्त करा ली जाएंगी।-
बांदा में स्वीकृत सडक़
अहार के निविहा पुरवा छोटा व बड़ा संपर्क मार्ग, मझींवा के गर्गन डेरा, पराग का डेरा, चौहान का डेरा, वनवरौली का स्वामीदीन का डेरा, चुनकाई डेरा, लाखीपुर संपर्क मार्ग, गंछा कैथ का पुरवा, साथी का भदेहदू, बबेरू का थरथुवा, घनसौल का पिस्टा, छेनियन पुरवा, भदेदू का अरखू पुरवा, बेंदाघाट का गौरा, इंगुआ का चंदेलन पुरवा, मर्का का वैरफ, कुलौरा संपर्क मार्ग, परास परिक्रमा संपर्क मार्ग, समगरा का खाडेताला, टिकरी, जमुनी पुरवा, मुरेडी, चौपा पुरवा, दिरहुआ पुरवा, चापा पुरवा, छिनेहरा लालपुर, करवई संपर्क मार्ग आदि।