अयोध्या में 14 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू

सरकारी योजना गवर्नमेंट की सरकारी योजना

Posted by Admin on 2024-02-07 16:08:11 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 102


अयोध्या में 14 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू

अयोध्या में 14 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू

अयोध्या।बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनकर सामने आएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अयोध्या को हमारी सरकार सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रही है। इसकी शुरुआत भगवान राम के चरणों से हुई है तो स्वाभाविक रूप से सफलता और बेहतर मिलेगी। अयोध्या के सर्किट हाउस की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लग चुका है। अयोध्या में  40 मेगावाट का सौर ऊर्जा का प्लांट लग चुका है, जिसमें से 14 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू हो गया है, बाकी उत्पादन भी जल्द होने लगेगा। ऊर्जा मंत्री ने अयोध्या में सोलर सिटी को लेकर हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में 2500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स सौर एनर्जी से संचालित होने लगी हैं। मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या की सरयू नदी में सोलर बोट का शुभारंभ कर दिया है। कई स्थानों पर वाटर एटीएम सौर ऊर्जा से संचालित हैं। अयोध्या में लगभग 40 चौराहे ऐसे हैं जहां सोलर ट्री लगाए गए हैं।

Search
Leave a Comment:
Copyright: 2012 © All Rights Reserved